• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

रसायन विभाग द्वारा पौधारोपण, पोस्टर लेखन व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।

Published on: 27 Apr 2026

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के रसायन विज्ञान विभाग की केमिकल सोसायटी द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संदर्भ में पौधारोपण, पोस्टर लेखन व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जिसके अंतर्गत प्रदूषण को कम करने के लिए पेड़ लगाने और प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का प्रण लिया। प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक पहलुओं सहित रसायन विज्ञान में रुचि, दिमाग़ की क्षमताओं को विकसित करने व टीमवर्क के लिये प्रोत्साहित करना था। विभाग के सभी विद्यार्थियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सबसे पहले सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर महिला छात्रावास में पौधे लगाए, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर करण सिंह ने सभी को पेड़ों का जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में अवगत कराया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरू, द्वितीय स्थान भारती व तृतीय स्थान सिखा ने हासिल किया।

इसके बाद पोस्टर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान मुस्कान, द्वितीय स्थान प्रीति व तृतीय स्थान गुरवीन ने हासिल किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केमिकल सोसायटी के सदस्यों व विभाग के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।